Sunday 25 December 2022

 सूत्र यही है न्याय का, दण्ड मिले तत्काल,

अपराधी  सहमें  रहें,  होगें  वे   बेहाल.

   ऐसा कुछ  क़ानून  हो, ऐसा  हो  अधिकार,

  न्याय सुलभ अब हो सके, शासन करे विचार.

न्याय त्वरित होगा अगर, होगें कम अपराध,

जल्दी निस्तारण  करें, न्यायालय  की साध.

न्याय त्वरित यदि मिल सके,तो सचमें हो न्याय,

न्यायालय की  भूमिका, सही समझ में आय.

न्याय मिले यदि देर से, तो होगा अन्याय,

वादी, प्रतिवादी  मरे, बन्द  हुआ अध्याय.

   

 स्टे आर्डर मिल गया,तो समझो बस जीत,

  प्रतिवादी  दौड़ा  करे, वादी  गाता  गीत.

दो गवाह तैयार तो, झूठे  का सब खेल,

न्यायालय भी विवश है,सच्चा जाता जेल.

    लम्वित होते मुकद्दमे, कारण बनें वकील,

     निर्णय में सहयोग दें, उनसे यही अपील.

ऐसा यदि होगा यहाँ, होंगे कम अपराध,

जग सुधरेगा  देखना, पूरी  होगी  साध.

      अग्नि परीक्षा बाद भी, सीता को वनवास,

     प्रश्न चिन्ह है न्याय पर, कैसे हो विश्वास.

अब शासन में चाहिये, आना कुछ बदलाव,

अपराधी को  दण्ड दें, जल्दी  बिना दवाव.

      नर पिशाच ये भेड़िये,घूम रहे स्वच्छन्द,

      अपराधी भी घूमते, हो  करके निरद्व्न्द.

 

 

 

 

 

 

सूत्र यही है न्याय का, दण्ड मिले तत्काल,

अपराधी  सहमें  रहें,  होगें  वे   बेहाल.

   ऐसा कुछ  क़ानून  हो, ऐसा  हो  अधिकार,

  न्याय सुलभ अब हो सके, शासन करे विचार.

न्याय त्वरित होगा अगर, होगें कम अपराध,

जल्दी निस्तारण  करें, न्यायालय  की साध.

न्याय त्वरित यदि मिल सके,तो सचमें हो न्याय,

न्यायालय की  भूमिका, सही समझ में आय.

न्याय मिले यदि देर से, तो होगा अन्याय,

वादी, प्रतिवादी  मरे, बन्द  हुआ अध्याय.

   

 स्टे आर्डर मिल गया,तो समझो बस जीत,

  प्रतिवादी  दौड़ा  करे, वादी  गाता  गीत.

दो गवाह तैयार तो, झूठे  का सब खेल,

न्यायालय भी विवश है,सच्चा जाता जेल.

    लम्वित होते मुकद्दमे, कारण बनें वकील,

     निर्णय में सहयोग दें, उनसे यही अपील.

ऐसा यदि होगा यहाँ, होंगे कम अपराध,

जग सुधरेगा  देखना, पूरी  होगी  साध.

      अग्नि परीक्षा बाद भी, सीता को वनवास,

     प्रश्न चिन्ह है न्याय पर, कैसे हो विश्वास.

अब शासन में चाहिये, आना कुछ बदलाव,

अपराधी को  दण्ड दें, जल्दी  बिना दवाव.

      नर पिशाच ये भेड़िये,घूम रहे स्वच्छन्द,

      अपराधी भी घूमते, हो  करके निरद्व्न्द.

 

 

 

 

 

 

No comments:

Post a Comment