Thursday 20 October 2022

जो भी चाहे शान्ति सुख,या चाहे आनन्द,

क्षमा,शील संग दया हो, पाओ परमानन्द l

 जो  चाहो   ऐकाग्रता,  इच्छा  शक्ति  प्रधान,

मन प्रसन्न यदि आपका, सुख दुख ऐक समान l

पर निन्दा  से  जो बचा, रक्खा जिसने मौन,

तन मन जिसका शुद्ध है, उससे बढ़ कर कौन l

     चोरी,असत विचार को, सभी मानते पाप,

     सत्य आचरण श्रेष्ठ है, नहीं रहे  संताप l

पाप पुण्य के गणित को, समझ सका है कौन,

मन चाही  है  व्यवस्था, शास्त्र हुये  हैं मौन l                    

No comments:

Post a Comment