Thursday 15 December 2022

 राम   रहे आदर्श  हैं, जो  भजते  हैं राम,

   करें सभी हम अनुकरण,ले कर उनका नाम l

 राम प्रकृति से  सरल हैं, सरल राम का नाम,

 हम  प्रयास करते  रहें, बिना  किये  विश्राम l

 मन वान्छित फल पायंगे, यह रक्खो विश्वास,

 सबके के मालिक राम हैं ,हम तो उनके दास l

हम  तो  उनकी  प्रजा  हैं, वे  हैं  राजा राम,

हम सब आश्रित उन्हीं के, हमें भजन से काम l

    यह विशेषता राम की, उनको प्यारे भक्त,

    जितना हो विश्वास तो, उतने बने सशक्त l 

No comments:

Post a Comment