Wednesday 7 December 2022

 

बच्चों के संग खेलिए, इतना रखिये ध्यान,

उन्हें जिताओ हार कर, सदा बढ़ेगा मान.

    कभी दीन के संग भी, भोजन हो स्वीकार,

     आप आत्म सुख पायगें, बहे नेह की धार.

जमा समय से बिल करो, रहो समय पाबन्द,

पाँच मिनट आगे  घड़ी,- रखो रहो  सानन्द.

     चोथी मन्जिल पर रहें, कैसे पालें गाय,

     गोशालायें खुल सकें, केवल यही उपाय |

भूसा संरक्षित रखें, नहीं जलाएं आप,

गोशाला में दीजिये, लगे अनूठी छाप |

No comments:

Post a Comment