Sunday 9 October 2022

                                              रसना भज श्री राम को,यदि चाहो उद्धार,

सदा कर्म  में लीन जो, उसका बेड़ा पार l

सच्चे मन से राम को,जो भी करता याद,

कार्य सफल होते सभी ,उपजे नहीं विवाद l

दुख होता   जब सामने, भजते  सब  श्री राम,

यदि सुख में भजते रहें, दुखका फिर क्या काम l

राम नाम महिमा सुनी, यह  है सच्ची बात,

जो भजता श्री राम को, सुख पाता दिन रात l

मन पवित्र यदि आपका,तो मिल सकते राम,

                  भाव समर्पण का रखें, सफल सिद्ध परिणाम 

No comments:

Post a Comment